Friday , March 13 2026

राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल को भेंट किया वांग्‍मय साहित्‍य

-गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 375वां सेट राजभवन में स्‍थापित

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण वांग्‍मय साहित्य (79 खण्ड) का 375वां सेट राजभवन के व्‍यक्तिगत पुस्‍तकालय में स्‍थापित करने के लिए उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को भेंट किया गया।

यह जानकारी देते हुए मुख्य संयोजक वांग्मय स्थापना अभियान एवं मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी उमानंद शर्मा ने बतया कि 14 नवम्‍बर को सायंकाल राजभवन में आयोजित एक समारोह में यह साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ की ट्रस्टी ऊषा सिंह ने अपने जीवनसाथी राजेन्द्र सिंह की स्मृति में भेंट किया।

उन्‍होंने बताया कि राज्यपाल के कार्यालय में सम्पूर्ण वांग्‍मय प्रदर्शित किया गया। राज्‍यपाल ने साहित्य का अवलोकन करके ऋषि साहित्य की भूरि-भूरि‍ प्रशंसा की और कहा कि हम इस साहित्य का अध्ययन करेंगे। उमानंद शर्मा ने कहा कि समाज के अति विशिष्ट व्यक्तियों तक ऋषि साहित्य को पहुंचाने का लक्ष्य है। इस मौके पर उमानंद शर्मा, वी.के. श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, उषा सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह तथा राजभवन के अधिकारीगण मौजूद थे।