Sunday , September 13 2026

आंबेडकर को श्रद्धांजलि देकर लिया मतदान का संकल्प

-भारतीय मजदूर संघ लखनऊ ने कैसरबाग स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहब भीम अंबेडकर जयंती पर आज 14 अप्रैल को भारतीय मजदूर संघ लखनऊ ने कैसरबाग स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहब की जीवनी का संक्षिप्त परिचय कराते हुए उपस्थित समस्त कार्यक्रताओं द्वारा पुष्प अर्पण कर बाबा साहब को नमन किया गया।

यह जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ लखनऊ के संयुक्त मंत्री व संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि गोष्ठी में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी की उपस्थिति रही जिसमे हरिशरण मिश्र, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी परिषद, विभाग प्रमुख सुशील श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मिथलेश शुक्ला,उपाध्यक्ष अजय सिंह पालीवा, जिला मंत्री कीर्तिवर्धन, संयुक्त मंत्री हरेंद्र भदौरिया, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, विधि प्रकोष्ठ से आशीष मिश्रा, एनएचएम संघ जिला अध्यक्ष डा अभयानंद, जिला मंत्री संजय वर्मा व अन्य संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के अंत में समस्त कार्यकर्ताओं को आगामी 20 मई को लखनऊ में होने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए शपथ दिलायी गयी।