Thursday , April 25 2024

सिविल अस्‍पताल में कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का पुनर्गठन

-सभी संवर्गों के कर्मियों की है एसोसिएशन में भागीदारी, निर्विरोध चुनाव

-अखिलेश श्रीवास्‍तव व सुनील यादव चुने गये एसोसिएशन के संरक्षक

-महेंद्र पांडे अध्‍यक्ष, विवेक तिवारी मंत्री चुने गये

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज संपन्न सभी संवर्गों को कर्मचारियों की आमसभा में सामूहिक रूप से कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। जिसमें संरक्षक अखिलेश श्रीवास्तव और सुनील यादव, अध्यक्ष महेंद्र पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरडी राय, जीसी दुबे, मंत्री विवेक तिवारी, संगठन मंत्री रविंद्र पाल सिंह यादव, संयुक्त मंत्री राममूर्ति यादव, श्याम बाबू अवस्थी, अजीत श्रीवास्तव, आदित्य यादव, राकेश यादव, अजय कश्यप कोषाध्यक्ष उमा शुक्ला तथा उपाध्यक्ष पद पर चीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्रा, लैब टेक्नीशियन अशोक शुक्ला, सिस्टर फरीदा बानो, फार्मासिस्ट कासिम अली, फिजियोथैरेपिस्ट  दिलीप मौर्या, वार्ड बॉय राजेंद्र दुबे, वार्ड आया अंजलि रावत, सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव धीरज रावत, कंप्यूटर ऑपरेटर ध्रुव पांडे, सुरक्षा गार्ड प्रदीप तिवारी, वाहन चालक रिजवान अहमद, वार्ड बॉय वीरेंद्र यादव, चीफ़ फार्मेसिस्ट एन यादव, एक्स रे टेक्नीशियन जे के निगम, लैब असिस्टेंट के के मिश्रा, कनिष्ठ सहायक विवेक तिवारी, कनिष्ठ सहायक ताराचंद, कंप्यूटर ऑपरेटर हरि ओम दिवेदी सचिव, ओटी टेक्निशियन योगेंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी सुनील यादव  द्वारा निर्वाचन संपन्न कराया गया।

निर्वाचन के उपरांत उपस्थित सभी संवर्ग के कर्मचारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया, साथ ही बिना किसी स्वार्थ पूर्ण मनोयोग के साथ जनता की सेवा करने का शपथ ग्रहण किया। उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों के समक्ष रखीं।

निर्णय लिया गया कि जल्द ही सभी संवर्गों की स्थानीय समस्याओं को संकलित कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। अध्यक्ष महेंद्र पांडे, मंत्री विवेक तिवारी ने उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया सभा में जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह कराए जाने का निर्णय लिया गया।