Tuesday , March 17 2026

एसजीपीजीआई में नर्सों ने आयोजित की सर्वधर्म प्रार्थना सभा

-पद पुनर्संरचना की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन के तहत आयोजित किया कार्यक्रम  

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में नर्सिंग स्‍टाफ एसोसिएशन ने कई वर्षों से लंबित अपनी पद पुर्नगठन की मांग को लेकर आज 10 अगस्‍त को आम सभा एवं सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन की अध्‍यक्ष सीमा शुक्‍ला ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार एसोसिएशन के सदस्‍य आज संस्‍थान परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सामने प्‍लाजा पर एकत्रित हुए तथा सर्वधर्म प्रा‍र्थना सभा की। उन्‍होंने बताया कि अभी हम सांकेतिक तरीके से अपनी मांग को लेकर ध्‍यान आकृष्‍ट करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, लेकिन अगर हमारी मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय की जायेगी।