Sunday , September 13 2026

पूर्व सीएमओ डॉ केके सिंह नहीं रहे

-लम्बे समय से थे बीमार, 20 मई को अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार

डॉ केके सिंह file photo

सेहत टाइम्स

लखनऊ। लखनऊ के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केके सिंह का आज रविवार को अपरान्ह निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे।

डॉ सिंह वर्तमान में गोमती नगर स्थित हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्य कर रहे थे। इसी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे डॉ सिंह ने अपनी अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार डॉ सिंह का पार्थिव शरीर उनके गोमती नगर स्थित आवास पर लाया गया है। जहां से कल सुबह उनकी अंतिम यात्रा अयोध्या के लिए रवाना होगी। हंसमुख स्वभाव वाले डॉ सिंह के निधन का समाचार सुनते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है।