Sunday , July 7 2024

तपती दोपहरी पर भारी रही आस्था, धूमधाम से हुआ सुन्दरकाण्ड का पाठ और भंडारा

-ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को इंदिरा नगर विस्तार में ऋषि विहार स्थित सच्चिदानंद आश्रम में हुआ आयोजन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। इस वर्ष ज्येष्ठ माह के चौथे व अंतिम मंगलवार 18 जून को यहां इंदिरा नगर विस्तार में ऋषि विहार, मोहम्मदपुर मजरा स्थित सच्चिदानंद आश्रम में श्री सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया था।

प्रचंड गर्मी और तपती दोपहरी के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बुजुर्ग भक्त श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजन में शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यहां स्थापित हनुमान जी की विशालकाय मूर्ति के समक्ष सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ।

इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद (प्रति) वीरेंद्र यादव को विशिष्ट रूप से आमंत्रित किया गया था। इस धार्मिक समारोह में शामिल होने वाले अन्य लोगों में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके शुक्ला, डॉ एस के वर्मा, डीपी सिंह, मैडम विजया, पुजारी शिवकुमार, शैलेंद्र पांडे, महेंद्र नाथ पांडे, संतोष कुमार तिवारी, सूर्य श्याम पांडे, राजीव कुमार, विकास मिश्रा, रविंद्र तिवारी, विजय शर्मा, कमलेश यादव, धर्मेंद्र सक्सेना, गोविंद कुमार कश्यप, विनोद सिंह बोरा, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश शुक्ला, सुशील कुमार तिवारी, दिनेश गौड़, रजनीश गौड़, नवीन सिंह बिष्ट, डॉ अश्वनी कुमार मिश्रा, शत्रुघ्न, प्रतीक भटनागर आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.