-कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के आयोजन में शामिल हुए प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ अरुण सक्सेना

सेहत टाइम्स
लखनऊ। आज यमद्वितीया के दिन सायं 4 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन, सामूहिक कलम दवात पूजन का कार्यक्रम भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका लखनऊ में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्तजी को 56 भोग का प्रसाद भक्तों द्वारा चढ़ाया गया।

दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानव कल्याण के लिए, भगवान श्री चित्रगुप्तजी की विशेष पूजा, कथा के साथ ही सामूहिक रूप से कलम दवात पूजन व शस्त्र पूजन भी किया गया। 56 भोग प्रसाद के साथ कलम भी वितरित किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन, कलम दवात पूजन एवं भैया दूज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट सभी को जोड़ने का कार्य कर रहा है। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है।कायस्थों के लिए यम द्वितीया का विशेष महत्व है। महामंत्री मनोज डिंगर ने बताया कि कलम ही कायस्थों की ताकत है।
दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थों की एकता एवं हिंदुत्व की एकजुटता के लिए सामूहिक रूप से हवन भी किया गया। भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी मां गोमती की भव्य आरती भी हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम से कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव, अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज डिंगर, उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुराग श्रीवास्तव, सचिन लाल, सचिन निगम आदि उपस्थित रहे।
 
 

 Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times
Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times
				 
			 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					