Saturday , July 25 2026

बलरामपुर अस्पताल और लोकबंधु हॉस्पिटल सहित तीन अस्पतालों को मिले नये निदेशक

-यूपी शासन ने निदेशक स्तर के आठ चिकित्साधिकारियों को दी प्रोन्नति

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय और लोक बंधु श्री राज नारायण चिकित्सालय सहित बरेली के मानसिक रोग चिकित्सालय में नये निदेशकों की तैनाती हुई है। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने निदेशक स्तर के आठ चिकित्साधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए उनको उनको नवीन तैनाती दी है।

आज 24 जुलाई 2026 को जारी सूची में वर्तमान में अयोध्या मंडल में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पद पर तैनात डॉ बृजेश कुमार सिंह चौहान को बलरामपुर चिकित्सालय का निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है जबकि बलरामपुर चिकित्सालय में मुख्य परामर्शदाता के रूप में कार्यरत डॉ विवेक गुप्ता को लोकबंधु श्री राज नारायण चिकित्सालय लखनऊ का निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा जबकि अभी तक देवीपाटन मंडल गोंडा के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ अल्पना रानी गुप्ता को बरेली के मानसिक रोग चिकित्सालय का निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त कानपुर नगर के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनमोहन आर्य को निदेशक नियोजन एवं बजट, वाराणसी मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ नरेंद्र देव शर्मा को निदेशक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय बस्ती के पद पर तैनात डॉ खालिद रिजवान अहमद को निदेशक परिवार कल्याण महानिदेशालय बनाया गया है।

इसी प्रकार मोती लाल नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज के प्रमुख अधीक्षक डॉ सुमन कुमार चौधरी को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक चिकित्सा उपचार तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल लखनऊ में मुख्य परामर्शदाता डॉ मोहम्मद अतहर को निदेशक स्वास्थ्य बनाया गया है।