-पांचवें बड़े मंगल पर किया विशाल भंडारे का आयोजन

सेहत टाइम्स
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पंचम बड़े मंगल के पावन अवसर पर 2 जून को केजीएमयू के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा, गेट संख्या-17, शताब्दी फेज-2 में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की तथा भगवान श्री हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होकर देर शाम तक सुचारु रूप से संचालित हुआ। आयोजकों ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा एवं श्रद्धा की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष प्रो0 वेद प्रकाश, डॉ सचिन, डॉ अरिफ, डॉ अनुराग, डॉ ऋचा, डॉ यश, डॉ दीपक, डॉ शुभ्रा, डॉ संदीप, डॉ चिन्मइ, डॉ हर्षिता, डॉ दीपक, डा. अभिषेक, डॉ. पूजा, डॉ. प्रगति, डॉ प्रतीक, डॉ चारू, डा श्वेता, डा. तान्या, डा उरन्ज हुसैनी, डा. दिव्यांश, डा. वैशाली, डा. समरीन, डा. अभिषेक, डा. समर्थ, डा.वरुन, डा. रोसना, डा अगम सिह, डा मारिया, डा. निधि सहित अन्य चिकित्सक एवं ऑफिस इंचार्ज राजन यादव, प्रभात कुमार, अनवर, एएनएस राकेश, प्रवेश सिंह, सुरुचि सिंह, श्वेता, निशा, धर्मेद्र, गौरव, अजय, अनूप, शीश, शैलेन्द्र एवं अन्य कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times