-लखनऊ जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा डिजिटल कदम, पांचों तहसीलों के लेखपालों के नम्बर वेबसाइट पर उपलब्ध

सेहत टाइम्स
लखनऊ। जिला प्रशासन District Administration ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब राजधानी लखनऊ Lucknow की सभी तहसीलों के लेखपालों के मोबाइल नंबर और तैनाती से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर की पहल पर शुरू की गई नई वेबसाइट के जरिए लोग घर बैठे अपने क्षेत्र के लेखपाल की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर की पहल पर शुरू की गई नई वेबसाइट
लखनऊ के लेखपालों की ऑनलाइन सूची-
https://lucknowbhulekh.in/MasterData/LekhpalByTehsil पर देखिए।
ग्रामसभा के अनुसार मिलेगी लेखपाल की जानकारी
नई व्यवस्था के तहत नागरिक अपनी तहसील और ग्रामसभा के अनुसार संबंधित लेखपाल का नाम और मोबाइल नंबर आसानी से देख सकेंगे। इससे जमीन, दाखिल खारिज, पैमाइश और राजस्व से जुड़े कार्यों में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर
पहले लोगों को लेखपाल का नंबर जानने के लिए तहसील कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार सही जानकारी न मिलने से लोगों को परेशानी होती थी। अब वेबसाइट Website पर सीधे जानकारी उपलब्ध होने से लोग लेखपाल से फोन पर संपर्क कर सकेंगे।
तहसीलों के लेखपालों का डेटा सार्वजनिक
प्रशासन की ओर से फिलहाल लखनऊ की पांचों तहसीलों के लेखपालों का विवरण सार्वजनिक किया गया है, इसमें संबंधित क्षेत्र, ग्रामसभा और संपर्क नंबर की जानकारी उपलब्ध है। राजधानी लखनऊ में प्रशासन की इस पहल को डिजिटल गवर्नेस Digital Governance और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे आम जनता और राजस्व विभाग के बीच समन्वय बेहतर होने की उम्मीद है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times