एक सप्ताह से आईसीयू में भर्ती हैं ओम प्रकाश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय (केजीएमयू) के शताब्दी हॉस्पिटल पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां वरिष्ठ संघ प्रचारक ओम प्रकाश का हालचाल लेने आये थे।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण संघ प्रचारक ओमप्रकाश शताब्दी अस्पताल के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले करीब एक सप्ताह से भर्ती वरिष्ठ संघ प्रचारक ओम प्रकाश का हाल जाना। उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के पहुंचने पर केजीएमयू के कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो एसके संखवार के साथ ही पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग के इंचार्ज आईसीयू प्रभारी डॉ वेद प्रकाश भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देखें वीडियो

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times