
लखनऊ। मध्य प्रदेश के दतिया में स्थापित मां पीताम्बरा देवी की भगवा शोभायात्रा का भव्य स्वागत बीती 17 जनवरी मंगलवार को पुराना हैदरगंज तिराहे पर शत्रुघ्न नगर के नगर वासियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।
इस शोभा यात्रा में दीपक निगम, सह नगर कार्यवाह, शत्रुघन नगर, गणेश प्रसाद वर्मा, मनोज तिवारी, विमल मौर्या, शिव शंकर साहू, राजेश मिश्रा, पवन, स्वयंसेवक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ संयोजक डॉ शाश्वत विद्याधर, आशीष गुप्ता, शाखा कार्यवाह सिद्धेश्वर शाखा ऋषभ वर्मा, मुख्य शिक्षक सिद्धेश्वर शाखा श्रवण वर्मा, सेवा प्रमुख सिद्धेश्वर शाखा, अमित यादव, नेहा रस्तोगी, अमित सक्सेना, दीपक सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने माता पीताम्बरा की भव्य शोभायात्रा के दिव्य दर्शन कर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं फल, बिस्कुट, चाय, पानी का वितरण से स्वागत किया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times