-चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप चौराहे पर किया स्वागत

सेहत टाइम्स
लखनऊ। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के लखनऊ प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नये अध्यक्ष का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। सड़कों पर जोरदार स्वागत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे भूपेन्द्र सिंह के स्वागत के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था। कार्यकर्ता भूपेन्द्र सिंह के पास तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयत्न कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अनेक प्रदेश स्तर के नेताओं ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।

इसी क्रम में पश्चिम विधानसभा के समस्त पदाधिकारीगणों व पार्षदगणों के साथ ही मेयर संयुक्ता भाटिया, लखनऊ महानगर अध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी सहित पश्चिम विधान सभा के विधायक प्रत्याशी रह चुके अंजनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वागत एवं सम्मान महाराणा प्रताप चौराहे पर किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा पश्चिम विधान सभा की टीम भी चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ संयोजक डॉ. शाश्वत विद्याधर के नेतृत्व में उपस्थित रही। चिकित्सा प्रकोष्ठ पश्चिम विधान सभा से डॉ कुलभूषण शुक्ला, डॉ मोहम्मद इरशाद, डॉ गुलशन जहां, डॉ यतेंद्र सिंह, रवि सिंह, रवि प्रकाश, अजिताभ अस्थाना, विवेक यादव, संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times