Thursday , October 12 2023

वांग्‍मय साहित्‍य स्‍थापना अभियान जारी, 311वां सेट केंद्रीय विद्यालय कैंट में

सक्रिय कार्यकर्ता सुजीत सिंह एवं अमृता सिंह ने अपने माता-पिता की स्मृति में भेंट किया

 

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत चल रहे वांग्‍मय साहित्‍य की स्‍थापना के क्रम में 311वां सेट केन्द्रीय विद्यालय कैण्ट, लखनऊ के पुस्तकालय में स्‍थापित किया गया।

गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 78 खण्डों का यह वांग्‍मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय कार्यकर्ता सुजीत सिंह एवं अमृता सिंह ने अपने माता-पिता की स्मृति में संस्थान के पुस्तकालय में भेंट किया। इसी के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को युग निर्माण पत्रिका भी भेंट की गयी।

इस अवसर पर वांग्‍मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा वाङ्मय साहित्य पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेन्द्र देव ने विचार रखते हुए कहा कि ‘‘ऋषि साहित्य में नैतिक मूल्यों की शिक्षा का समावेश है।’’

 

इस अवसर पर वांग्‍मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा, उदयभान सिंह भदौरिया, डॉ. नरेन्द्र देव, सुजीत सिंह, अमृता सिंह, अनिल भटनागर, अर्जुन पाण्डेय सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।