-अभियान के तहत 392वें सेट की स्थापना हुई संगीत की डीम्ड यूनिवर्सिटी में

सेहत टाइम्स
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ‘‘ के संदर्भ पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों के ऋषि वांग्मय साहित्य के 392वें सेट की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह साहित्य गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता सीके त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी सुधा त्रिपाठी ने अपने माता-पिता उमाशंकर त्रिपाठी एवं सुशीला त्रिपाठी की स्मृति में भेंट किया। छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वांग्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘ऋषि का सद्साहित्य मानवीय मूल्यों का बोध कराता है।’ सीके त्रिपाठी, पीडी सारस्वत ने भी अपने विचार रखे। संस्थान की कुलपति माण्डवी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर वीके श्रीवास्तव, सुधा त्रिपाठी, प्रो. सीमा भरद्वाज, डॉ. सृष्टि धवन, रजिस्टार कमलेश दुबे, डॉ. रुचि खरे, डॉ.प्रदीप तिवारी, आनंद कुमार, उत्कर्ष चन्द्रा, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य सहित छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times