-पहली को रविवार और दूसरी मार्च को होलिका दहन का अवकाश होने के चलते लिया निर्णय

सेहत टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने माह फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी को भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 1 मार्च को रविवार का सामान्य अवकाश होने और 2 मार्च को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लिया गया है।
शासन के विशेष सचिव महेन्द्र कुमार भट्ट के द्वारा आज 25 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और सभी मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारियों को भेजे गये पत्र में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि कि समस्त राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने बाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को माह फरवरी, 2026 का वेतन एवं पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान राज्यपाल द्वारा होली पर्व से पूर्व 28 फरवरी को किये जाने की अनुमति दी गयी है। पत्र में कहा गया है कि इन आदेशों का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिये।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times