Sunday , January 18 2026

तम्‍बाकू का सेवन न करने की ली शपथ

शिवाजी मार्केट के व्‍यापारियों व अन्‍य नागरिकों ने ली शपथ

लखनऊ। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति आंदोलन के तत्वावधान में यहां शिवाजी मार्केट, इंदिरा नगर में व्यापारियों एवं नागरिकों ने सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद का सेवन न करने की शपथ ली।

शपथ दिलाते हुए वरिष्ठ होम्योपेथिक चिकित्सक डॉ अनुरुद्ध वर्मा ने कहा कि तम्बाकू एवम धूम्रपान की लत जानलेवा है इसलिए तम्बाकू नहीं जीवन चुनें। उन्होंने शपथ पर पूरी तरह अमल करने की अपील की। शपथ लेने वालों में आर के तिवारी, डॉ अरुण प्रकाश, अरविंद कुमार, अनुरूद्ध प्रकाश, सतीश चंद्र पांडेय, संजय अग्रहरि आदि प्रमुख थे। आज के दिन तम्बाकू मुक्ति आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों से मिलकर तम्बाकू से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरों से अवगत कराते हुये तम्बाकू छोड़ने की अपील की।