-वांग्मय साहित्य का 342वां सेट डॉ जनक किशोर ने पूर्वजों की स्मृति में किया भेंट

सेहत टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों के वांग्मय साहित्य का 342वां सेट ‘नव चेतना केन्द्र, महिला मण्डल प्रज्ञा मण्डल जी-176, साउथ सिटी, लखनऊ के पुस्तकालय में स्थापित किया गया। यह वांग्मय साहित्य डॉ. जनक किशोर ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया।
इस अवसर पर वांग्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि विचार क्रांति अभियान इस युग की नितांत आवश्यकता है क्योंकि ऋषि के सत्साहित्य से समाज के विचारों को बदला जा सकता है। प्रत्येक गायत्री परिजनों को जनमानस में सद्ज्ञान का प्रकाश समाज में पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिये। ऋषि साहित्य का स्वाध्याय तथा उससे लाभ उठाने का अवसर साउथ सिटी के निवासियों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि साउथ सिटी में उपरोक्त केन्द्र में पुस्तकालय, सभागार, नित्य प्रतिदिन यज्ञ होता है, जिसमें डॉ. चिन्मय पाण्डेय का आगमन भी हुआ है। निर्मला पाण्डेय इस केन्द्र के केन्द्र-प्रभारी हैं, केन्द्र सुचारु रूप से संचालित है, हम आशा करते हैं कि यह ऋषि का वांग्मय साहित्य क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा प्रकाश देगा।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times