Tuesday , February 10 2026

नये डीजी हेल्थ को बधाई देने पहुंचे नर्सेज आफीसर्स ने आईसीयू व डायलिसिस संचालन पर भी की चर्चा

-डॉ पवन कुमार अरुण से मिला राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डॉ पवन कुमार अरुण महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, उत्तर प्रदेश से आज 10 फरवरी को अशोक कुमार, महामंत्री, राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में भेंट कर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर महानिदेशक ने संघ के सदस्यों से बलरामपुर चिकित्सालय सहित प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आईसीयू एवं डायलिसिस यूनिट के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

महानिदेशक ने प्रदेश की नर्सेस की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श के लिए शीघ्र बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया। मुलाकात करने गये इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के पदाधिकारियों में गीतांशु वर्मा (कोषाध्यक्ष), सत्येंद्र कुमार (उपाध्यक्ष), कार्यकारिणी सदस्य अमिता रोष एवं स्मिता सिंह उपस्थित रहीं।