-गोल्डेन फ्यूचर ट्रस्ट स्कूल में धूमधाम से किया गया नववर्ष का स्वागत, संस्कृत अध्यापक भी नियुक्त


सेहत टाइम्स
लखनऊ। यहां मडि़यांव क्षेत्र के नौबस्ता खुर्द, गायत्री नगर स्थित सम्राट विक्रमादित्य भवन में होम्योपैथिक रिसर्च फाउंडेशन एवं गोल्डेन फ्यूचर ट्रस्ट द्वारा संचालित गोल्डेन फ्यूचर ट्रस्ट स्कूल में नये साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा स्कूल में अब संस्कृत की शिक्षा प्रदान करने के लिए एक और अध्यापक को नियुक्त किया गया है। ये अध्यापक जयपुरिया स्कूल का देवभाषा पाठ्यक्रम पढ़ायेंगे।
2 जनवरी को आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि भरत गोयल, अध्यक्ष, विद्युत पेंशनर्स परिषद थे। इस मौके पर छात्रों और उनके माता-पिता को कंबल के साथ टॉफी, चॉकलेट, बिस्कुट और समोसे बांटे गए। शिक्षकों को सम्मान और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में साड़ियां देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्युत पेंशनर्स परिषद के अनेक सदस्य सम्मिलित हुए इनमें विपिन बिहारी मिश्रा, रास बिहारी लाल, कप्तान सिंह, ए.एस. प्रसाद, सुधीर कुमार वर्मा, हृदय राम यादव, यूसी पांडे, दशरथ सिंह, अखिल कुमार गुप्ता, सुजाता गोयल, उषा किरण जायसवाल, ए.पी. सिंह, बालाजी, सुधीर कुमार वर्मा, संयोजक एवं महासचिव – भारती वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति (भावना) शामिल रहे।
छात्रों ने डांस परफॉर्मेंस, भाषण, कविताएं और छोटे नाटक प्रस्तुत किए। आये हुए वरिष्ठ नागरिकों ने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें प्रेरणादायक शब्दों से प्रेरित किया। यह कार्यक्रम एक आनंदमय और सामाजिक रूप से सार्थक माहौल में आयोजित किया गया। ज्ञात हो इससे पूर्व 25 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर भी स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। इसमें गोल्डेन फ्यूचर ट्रस्ट के शोभित नारायण अग्रवाल भी शामिल हुए थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times