-एमएमए स्पोर्ट फेडरेशन की द्वितीय नेशनल चैंपियनशिप संपन्न

सेहत टाइम्स
लखनऊ। एमएमए (MMA) मिक्स मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता का आज राजधानी में भव्य समापन हुआ इस अवसर पर देश और प्रदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया।
मंच पर एमएमए ( MMA) के नेशनल प्रेसिडेंट निखिल कुंद्रा एवं एमएमए (MMA) के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट आशुतोष प्रताप और एशियन एमएमए ( AMMA) की डिप्टी डायरेक्टर जनरल जेन भी उपस्थित रहीं समारोह की मुख्य अतिथि गोल्डन गर्ल के नाम से ख्याति प्राप्त भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, पद्मश्री राज्यसभा सांसद दिग्गज एथलीट पीटी ऊषा मौजूद रहीं । विशिष्ट अतिथियों के रूप में विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप एवं उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और साथ ही में विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल लखनऊ महानगर के संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान एमएमए के नेशनल प्रेसिडेंट निखिल कुंद्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मिक्स मार्शल आर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। वहीं दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के प्रदेश संगठन मंत्री विजय ने खिलाड़ियों के अनुशासन और कौशल की सराहना करते हुए फेडरेशन के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि पीटी ऊषा और अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पीटी ऊषा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।
विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल दिए गए। समारोह के अंत में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे देश भर से इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र भदौरिया ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षितिज सिंह, आशीष सिंह, जीशान नकवी, आर्यन ठाकुर ,शोभा निगम, शिवानी परमार, कृतिका, अभय परमार, अभय प्रताप सिंह, अभि भदौरिया, हर्षित पांडे, हर्ष राजपूत, समीर सुमन, अर्जुन, अभय, हर्ष सहित फेडरेशन के अनेकों कार्यकर्ता एवं आमजनमानस उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times