-ब्रजेश पाठक, मयंकेश्वर शरण सिंह की उपस्थिति में लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 189 विद्यार्थियों को किया गया वितरण

सेहत टाइम्स
लखनऊ। राज्य सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत डॉ राम मनोहर आयुर्विज्ञान संस्थान में अध्ययनरत छात्रों के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टेबलेट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मयंककेश्वर शरण सिंह, मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं शिशु कल्याण के द्वारा किया गया।
ब्रजेश पाठक ने छात्रों को स्वस्थ जलपान, खानपान एवं शयन शैली को अपनाते हुए टेक्नोलॉजी के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह दी।
मयंककेश्वर शरण सिंह ने भी छात्रों को टेक्नोलॉजी के विवेकपूर्ण उपयोग एवं उचित खानपान के प्रति आगाह किया।
संस्थान की निदेशक, प्रो सोनिया नित्यानंद ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अनवरत प्रयास तथा ज्ञान वृद्धि के लिए टेक्नोलॉजी के सजग एवं विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के कुल 189 अंतिम वर्ष के स्नातक एवं परास्नातक छात्रों को टेबलेट वितरित किया। अंत में लाभार्थी छात्रों द्वारा गणमान्य अतिथियों को उनके उत्साह वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरित

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times