Thursday , October 22 2026

स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण अप्रैल अंत तक

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीएस बाजपेई ने आज 21 अप्रैल को स्टाफ डे पर अपने सभागार में उपस्थित फार्मासिस्टों व अन्य कर्मियों की समस्याओं को सुनकर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का निर्णय लिया।
इसके अनुसार सभी की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक को अधुनांत किया जायेगा, जिनका स्थायीकरण आदेश जारी नहीं हुआ है उनके आदेश जारी किये जायेंगे तथा सभी का बकाया एरियर भी इसी माह भुगतान होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं और अन्य टीम जिले का भ्रमण कर इस निर्णय की समीक्षा भी करेगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए केंद्रीय पूल से वर्दी खरीदी जायेगी। इस बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रशासननिक अधिकारी और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी नायक, मंत्री आरआर चौधरी सहित अन्य संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।