-कोविड काल की सेवाओं के साथ ही सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ब्रजेश पाठक ने दिया सम्मान

सेहत टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हेल्थ कॉन्क्लेव 2025 में आज उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ रोगी देखभाल प्रदान करने के लिए पुरस्कार दिया गया।
इंडिया न्यूज उत्तर प्रदेश द्वारा आज यहां होटल बीबीडी फॉर्च्यून में आयोजित उत्तर प्रदेश हेल्थ कॉन्क्लेव 2025 में सम्मानित डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव को कोविड काल में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में योगदान देेने, महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल में सीएमएस के रूप में तैनाती के दौरान अस्पताल को 100 बेड का करने में योगदान देने और डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय की स्थापना के समय अस्पताल को खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों जयवीर सिंह, मयंकेश्वर शरण सिंह, असीम अरुण, दिनेश प्रताप सिंह, दानिश अंसारी के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times