-झंडारोहण, राष्ट्रगान के साथ सोल्लास सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

सेहत टाइम्स
लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जाने के बीच यहां राजधानी लखनऊ में इन्दिरा नगर विस्तार क्षेत्र के मोहम्मदपुर मजरा स्थित ऋषि विहार कॉलोनी में पिछले वर्षों की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।
देवेन्द्र प्रताप सिंह और विजया अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आन-बान-शान के साथ तिरंगे को सलामी देकर पुष्प अर्पित किये। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाते हुए इस राष्ट्रीय पर्व मनाये जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। मिष्ठान्न वितरण के साथ ही सूक्ष्म जलपान की अच्छी व्यवस्था की गयी थी।इस मौके पर देवेन्द्र प्रताप सिंह, विजया अग्रवाल के साथ ही महेन्द्र नाथ पाण्डेय, विकास मिश्रा, संदीप तिवारी, रविन्द्र तिवारी, सूर्य श्याम पाण्डेय, राजीव राजभर, जितेन्द्र दुबे, विनोद सिंह बोरा, अजित सिंह, धर्मेन्द्र सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times