Wednesday , October 11 2023

पत्रकारों के उत्‍पीड़न के विरोध में प्रेस क्‍लब में धरना

-मुख्‍यमंत्री को सम्‍बोधित ज्ञापन सौंपा

लखनऊ। हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में सदस्यों के उत्पीड़न के विरोध में प्रेस क्लब हजरतगंज लखनऊ में धरने का आयोजन किया गया एवम मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन हजरतगंज के उप निरीक्षक अनीश कुमार सिंह को सौंपा गया।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष केशव पाण्डेय एडवोकेट ने किया। अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन एवं राजनीतिक गठजोड़ के कारण सदस्य बाराबंकी देवनाथ पांडे एवं सदस्य लखनऊ मनोज यादव पीड़ित हैं। बाहुबलियों एवं राजनीतिक संरक्षण के कारण अधिकारियों का समर्थन विपक्ष के साथ है। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मिश्र ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि एसोसिएशन के दोनों सदस्यों के जानमाल की सुरक्षा की जाए तथा जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर दोषी अधिकारियों एवं विपक्षियों के विरुद्ध संवैधानिक दायरे में कार्रवाई की जाए। धरने में महासचिव संजीव त्रिपाठी, सचिव संतोष तिवारी, संगठन मंत्री अंजनी तिवारी, संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ संगठन मंत्री कंचना मिश्रा, जिला अध्यक्ष लखनऊ शंभू सिंह, प्रियांशु दीक्षित, नंदनी कनौजिया, अयोध्या मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।