Tuesday , October 20 2026

केजीएमयू में अटल बिहारी को श्रद्धांजलि के लिए सभा आयोजित

लखनऊ। किंग ज्रॉर्ज चिकित्सा विष्वविद्यालय में आज शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री के देहावसान पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभा का आयोजन ब्राउन हॉल में किया गया।

 

इस अवसर पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्‍व विद्यालय के संकाय सदस्यों/छात्रों एवं कर्मचारियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के दुखदः देहान्त पर शोक व्यक्त करते हुए इनको याद किया गया तथा पुष्प अर्पण से श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

केजीएमयू से अटल बिहारी वाजपेयी का पुराना नाता था। केजीएमयू की भूमि पर बने साइंटिफि‍क सेंटर का उद्घाटन 19 दिसम्‍बर, 2004 को अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा ही किया गया था। इसका उददेश्‍य था राष्‍ट्रीय व अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित गोष्ठियों, सम्‍मेलनों का आयोजन एक ही स्‍थान पर हो सके। इसका शिलान्‍यास 21 अक्‍टूबर, 2001 को किया गया था।