-लखनऊ नगर निगम ने आठ जोनों को घोषित किया नो पार्किंग जोन

सेहत टाइम्स
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अब अगर सड़क पर गाड़ी पार्क करने जा रहे हैं तो आपको यह ध्यान देना होगा कि जहां आप गाड़ी खड़ी कर रहे हैं, कहीं वह नो पार्किंग जोन तो नहीं। जी हां, नगर निगम ने आठ जोन को नो पार्किंग एरिया घोषित किया है। अब अगर इन जगहों पर वाहनों को पार्क किया गया तो नगर निगम की क्रेन उठा ले जायेगी। नो-पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। चार पहिया वाहनों पर 1500, तीन पहिया वाहनों पर 500 और दो पहिया वाहनों पर 300 का जुर्माना निर्धारित किया गया है। इस नियम को लागू करने का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारना और जाम की समस्या को कम करना है।
वाहन उठा लिये जाने पर क्या करना होगा
यदि आपका वाहन नो-पार्किंग जोन से उठा लिया जाता है, तो आप यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 और क्रेन कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर 1800-120-0428 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस कार्य के लिए 16 क्रेनों को लगाया गया है। क्रेन से उठाए गए इन वाहनों को नगर निगम के संबंधित जोन में स्थित प्रवर्तन बूथ के पास डंपिंग यार्ड में खड़े किये जाएंगे। बताया गया है कि शुरुआत में इस नियम की जानकारी देने के लिए 6 से 8 अगस्त तक इन जोनों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अपील की कि नो-पार्किंग स्थलों पर अपने वाहनों को पार्क न करें। कछ ही दिन में नगर निगम और यातायात पलिस अभियान शुरू करने की तारीख भी तय करेगी।
ये स्थान हैं नो पार्किंग जोन
जोन-1 हजरतगंज/सहायगंज के नो पार्किंग स्थल
: हजरतगंज चौराहा (अटल चौक) से राजभवन गेट नंबर 2, सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा से वाल्मिकी तिराहा और सुभाष चौराहा तक, अल्का तिराहा से डनलप व सहारागंज तक और सहारागंज व डनलप से सप्रू मार्ग से श्रीराम टावर तक, रॉयल होटल चौराहा से राणा प्रताप चौराहा, मेफेयर तिराहा से नावेल्टी लालबाग चौराहा तक।
जोन-2 चारबाग रविन्द्रालय से जीआरपी लाइन, चारबाग से कैसरबाग बस अड्डा, नजीराबाद चौकी से झंडेवाला पार्क मौलवीगंज तक, अशोकलाट चौराहा से सुभाष चौराहा तक नो पार्किंग रहेगी।
जोन-3 महानगर निशातगंज से बादशाहनगर, आईटी चौराहा, आईटी चौराहा से हनुमान सेतु तिराहा तक, कपूरथला/इंजीनियरिंग कालेज चौराहा से राम राम बैंक चौराहा, कपूरथला से अलकापुरी तक, फैजल्लागंज से केशवनगर मोड़ तक, फैजल्लागंज सब्जीमंडी से मडियांव ढाल तक नो पार्किंग रहेगी।
जोन-4 मनोज पांडेय व पालिटेक्निक चौराहा :
पॉलीटेक्निक चौराहा से लेखराज मार्केट, टेढ़ीपलिया चौराहा से मामा चौराहा, टेढ़ीपलिया से गुडम्बा, पॉलीटेक्निक से मुंशीपलिया चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा से सुषमा हास्पिटल तिराहा, पत्रकारपुरम से मनोज पांडेय व हुसड़िया चौराहा तक नो पार्किंग रहेगी।
जोन-5 बाराबिरखा/आलमबाग नहर आलमबाग
टेढ़ीपलिया से आलमबाग चौराहा, आलमबाग चौराहा से बाराविरवा चौराहा तक नो पार्किंग रहेगी।
जोन-6 मेडिकल कालेज / चौक चरक चौराहा से नक्खास
तिराहा, मेडिकल कालेज चौराहा से शाहमीना तिराहा, लालमाधव हैदरगंज तिराहा से बालाजी मंदिर और कोनेश्वर तिराहा से बालागंज तिराहा तक नो पार्किंग है।
जोन-7 बीबीडी/भूतनाथ कठौता से आईजीपी चौराहा,
कठौता से चिनहट तिराहा, कठौता से हनीमैन चौराहा, हनीमैन चौराहा से हुसड़िया चौराहा, बीबीडी से तिवारीगंज तिराहा तक नो पार्किंग रहेगी।
जोन-8 लुलु मॉल/आशियाना: सुभानी खेड़ा व तेलीवाग
से पीजीआई तक, सत्यसाई दाता मार्ग से प्लासियों मॉल से लूलू मॉल तक नो पार्किग रहेगी।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times