Wednesday , October 11 2023

मस्तिष्क ज्वर टीकाकरण में 102 प्रतिशत से ज्यादा सफलता

सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने मस्तिष्क ज्वर की रोकथाम के लिए प्रदेश के 38 जनपदों में चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान में 102 प्रतिशत से अधिक का सफलता हासिल कर लिया है। इस विशेष अभियान के तहत 21 जून तक 91,09,531 बच्चों को जेई के टीके लगाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि इस विशेष अभियान के दौरान 88,62,413 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

38 जनपदों में चलाया गया था जेई टीकाकरण अभियान

यह जानकारी प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस विशेष टीकाकरण अभियान को प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर से प्रभावित 38 जनपदों में 25 मई से चलाया गया। अभियान की सफलता के प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी मंत्रियों/सांसदों द्वारा स्थानीय स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभाई गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने विशेष रूप से अपना सक्रिय योगदान दिया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित कार्यक्रम से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने दायित्वों को बखूबी अंजाम दिया। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद एवं हार्दिक बधाई भी दी हैं।
श्री सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में छूटे हुये बच्चों को आच्छादित किये जाने हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2015-16 से मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्र्तगत कम टीकाकरण उपलब्धि वाले क्षेत्रों, रिक्त उपकेन्द्र, अति संवेदनशील क्षेत्र (भट्ठों , घुमन्तु परिवारों, निर्माणाधीन क्षेत्रों तथा सभी दूरगामी क्षेत्रो में रहने वाले जनजाति आबादी वाले क्षेत्रों) में छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण नियमित टीकाकरण  कार्ययोजना बनाकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेई टीकाकरण की तरह ही इन्द्रधनुष कार्यक्रम को भी व्यापक स्वरूप देते हुए जनमानस से जोड़ा जाएगा और जेई अभियान की तरह ही सफलता प्राप्त करने हेतु हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.