Sunday , October 22 2023

लोहिया कर्मचारियों के मसले पर चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री ने कहा, अन्‍याय नहीं होना चाहिये

-लोहिया कर्मचारी अस्तित्‍व बचाओ मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री से

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्‍ना ने लोहिया संस्‍थान से कार्यमुक्‍त किये गये नौ कर्मचारियों के प्रकरण में प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार व सचिव को निर्देश दिये हैं कि पूर्व में कर्मचारियों के साथ हुए समझौते के सभी बिंदुओं पर चर्चा कर नियमानुसार कार्यवाही करें, किसी भी कर्मचारी के साथ अन्‍याय नहीं होना चाहिये।  

यह जानकारी देते हुए ‘लोहिया कर्मचारी अस्तित्व बचाओ मोर्चा’ के उपाध्‍यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज संस्‍थान के प्रशासनिक भवन में मंत्री राजेश श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष डीएस पाण्डेय के नेतृत्व में मंत्री, चिकित्सा शिक्षा से भेंट कर 04-10-2019 को मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य तथा मंत्री, चिकित्सा शिक्षा के निर्देश पर प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा द्वारा अपने कक्ष में बैठक बुलाई गई बैठक जिसमें 5 बिन्दुओं पर समझौता हुआ था, के बारे में तथा 03-08-2021 को मंत्री द्वारा प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार को दिये गये निर्देश ‘‘कृपया संज्ञान लें, वार्ता करें’’ का पत्र दिया। इसके बाद मंत्री ने प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा व सचिव को निर्देश दिये कि समझौते के सभी बिन्दुओं पर चर्चा करके नियमानुसार कार्यवाही की जाये, किसी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से ‘लोहिया कर्मचारी अस्तित्व बचाओ मोर्चा’ के मंत्री राजेश श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष डी0एस0 पाण्डेय के अतिरिक्त अजीत मिश्रा, राम गोपाल त्रिपाठी, सरिता कुमारी, सपना वर्मा, सुधा सिंह, शशि प्रकाश वर्मा, महेश वर्मा, नरेन्द्र प्रताप सिंह, डी0डी0 त्रिपाठी, अनिल कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.