-महर्षि विश्वविद्यालय में फेस मास्क बैंक का उद्घाटन

सेहत टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। राष्ट्रीय सेवा योजना, महर्षि सूचना प्रौद्यौगिकी विश्व विद्यालय, लखनऊ में आज फेस मास्क बैंक का उद्घाटन हुआ। मास्क बैंक उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 अशोक श्रोती, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ, राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार थे। मास्क बैंक उद्घाटन के उपलक्ष्य में डा0 अशोक श्रोती ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सर्वश्रेष्ठ माध्यम मास्क का निरन्तर उपयोग है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा इस का संचालन किया जाएगा।
सपन अस्थाना, अधिष्ठाता (शैक्षणिक) एवं कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना ने कहा कि कोरोना वायरस की चुनौती से लड़ने के लिए मास्क बैंक बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा, मास्क बैंक की सेवायें, समाज के विभिन्न वर्गों को नि: शुल्क एवं निरन्तर प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव गिरीश छिमवाल, डा0 संध्या सिन्हा, अरविन्द सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह एवं अभिषेक कुमार सिंह सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times