-केएसएसएससीआई में स्थापित हुआ वांग्मय साहित्य स्थापना अभियान का 450वां सेट
सेहत टाइम्स
लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में आज गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार जागृति ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत “ऋषि साहित्य स्थापना अभियान” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित संपूर्ण 79 खंडों का 450वां साहित्य सेट संस्थान के पुस्तकालय में स्थापित किया गया। यह साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्ता चाँदनी शर्मा द्वारा अपने मामा स्व. रवि उपाध्याय की स्मृति में संस्थान को भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ को अखण्ड ज्योति पत्रिका की हिंदी एवं अंग्रेजी प्रति भी भेंट की।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा —“ऋषि का साहित्य पीड़ा, पतन एवं व्यसन से मुक्ति दिला सकता है।” संस्थान के निदेशक प्रो.एम.एल.बी.भट्ट ने कहा —“युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य मानवता के उत्थान, नैतिक मूल्यों की स्थापना एवं आंतरिक ऊर्जा के जागरण का संदेश देता है। यह संग्रह हमारे पुस्तकालय की गरिमा को और बढ़ाएगा।”
कार्यक्रम के अंत में प्रो. (डॉ.) पी.पी. रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उमानंद शर्मा, देवेंद्र सिंह, सावित्री शर्मा, चाँदनी शर्मा, अशोक अरोरा, उषा सिंह, संस्थान के पुस्तकालय प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता तथा संस्थान के विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।


