Saturday , November 28 2026

केजीएमयू में पैरामेडिकल विद्यार्थियों को बांटे गये लैपटॉप

-स्वामी विवेकानंद युग शक्ति योजना के अंतर्गत किया गया वितरण

सेहत टाइम्स

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविगालय (KGMU), लखनऊ की फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (पैरामेडिकल) के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युग शक्ति योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प‌द्मश्री प्रो० सोनिया नित्यानन्द उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्राप्त टैबलेट का उपयोग शिक्षा, ज्ञान अर्जन, डिजिटल संसाधनों के अध्ययन एवं अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक रूप से करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही संकाय के अधिष्ठाता प्रो० के० के० सिंह, सह-अधिष्ठाता प्रो० दुर्गेश द्विवेदी, सहायक-अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० भास्कर अग्रवाल एवं अन्य संकाय सदस्ण उपस्थित रहे।

अधिष्ठाता प्रो० के० के० सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा उपलब्ध डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन एवं निरंतर अध्ययन के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।
टैबलेट प्राप्त होने पर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इस पहल को अपनी पठाई एवं डिजिटल शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रचना वर्मा, शिवांगम गिरि, दीपांशु यादव, आकांक्षादीप, स्वप्नील बरनवाल, अनुप कुमार, निधि भार्गव, नावेद आलम, सन्तोष प्रजापति एवं अन्य संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।