Wednesday , October 11 2023

कायस्‍थ फाउंडेशन ने धूमधाम से किया कलम-दवात व चित्रगुप्‍त पूजन

-चित्रगुप्‍त धाम में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने शस्‍त्र पूजन के साथ ही की मां गोमती की आरती

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। कायस्‍थ फाउंडेशन ट्रस्‍ट के तत्‍वावधान में आज यम द्वितीया के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन उत्सव, सामूहिक कलम दवात पूजन के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी माँ गोमती की भव्य आरती भी की गई।

सामूहिक कलम दवात पूजन कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यम द्वितीया के दिन 6 नवम्बर 2021 को सायं 4 बजे भगवान श्रीचित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट लखनऊ में सामूहिक कलम दवात कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया, तथा सभी के कल्याण के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना की गई।

उन्होंने बताया कि ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः के मंत्रों से मंदिर गूंज उठा। उन्‍होंने बताया कि परमपिता परमेश्वर ब्रह्मा जी के पुत्र, ज्ञान के अधिष्ठाता देवता, मानव जाति के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी का आज यम द्वितीया के दिन पूजन उत्सव होता है। यह एक विशेष दिन होता है। इस दिन कलम दवात का भी पूजन होता है।

कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया का कायस्थों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान श्री चित्रगुप्त जी के समक्ष उनके वंशज कलम दवात का पूजन करते है। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में फूलों, गुब्बारों से सजावट हुई। प्रसाद के रूप में कलम का वितरण भी हुआ। इस दिन भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में शस्त्र पूजन का भी प्रचलन है। भगवान श्री चित्रगुप्त कथा भी हुई।

महामंत्री मनोज डिंगर ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी मां गोमती की भव्य आरती भी हुई। कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दल के कायस्थ नेता सम्मिलित हुए। आगामी विधानसभा चुनाव में कायस्थों की भूमिका व उपेक्षा पर चर्चा हुई। सभी ने कायस्थों की राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट कायस्थों को एकजुट करने के अभियान में लगा हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रवक्ता व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट, ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज डिंगर, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव राजा एडवोकेट, कीर्ति चौधरी, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, विवेक श्रीवास्तव संयुक्त सचिव मनहर श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुराग श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, डॉ सरिता श्रीवास्तव आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.