Wednesday , October 11 2023

यूपी में सुशासन का एक मॉडल लागू किया था कल्‍याण सिंह ने : राम माधव

-कल्‍याण सिंह की जन्‍म जयंती पर हुआ राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी व भजन संध्‍या का आयोजन

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 91वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर “अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य राम माधव ने कहा कि कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकार का नेतृत्व करते समय सुशासन का एक मॉडल लागू किया जिसका बाद में अन्य राज्यों में भाजपा सरकारों ने अनुकरण किया।

यह जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक डॉ शाश्‍वत विद्याधर ने बताया कि कल्याण सिंह सेवा न्यास एवं नगर निगम लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी में राम माधव ने कहा कि कल्याण सिंह को जब भी समय मिलता था वह अयोध्या आते थे और हमेशा चाहते थे कि वहां भगवान राम का भव्य मंदिर बने। उनकी भक्ति ने राम मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्‍होंने कहा कि कल्याण सिंह का रामलला एवं हिंदुत्व के प्रति किया त्याग और समर्पण अतुलनीय एवं अविस्मरणीय हैं।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने सम्‍बोधन में कल्‍याण सिंह को एक आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने हमें समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।’  इस मौके पर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

डॉ विद्याधर ने बताया कि इस मौके पर विशेष आमंत्रित वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य पत्र पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर, कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर राजू भैया, पौत्र संदीप सिंह, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, विधायक आशुतोष टंडन गोपाल जी,  डॉ नीरज बोरा, पश्चिम विधान सभा के पूर्व प्रत्‍याशी अंजनी कुमार श्रीवास्‍तव, मध्य विधान सभा के पूर्व प्रत्‍याशी रजनीश गुप्ता, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रशांत भाटिया,चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक पैथोलॉजिस्ट व जनरल फिजिशियन डॉ शाश्वत विद्याधर सहित अन्‍य पदाधिकारीगणों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.