-नव वर्ष चेतना समिति की बैठक में अध्यक्ष डॉ गिरीश गुप्ता का आह्वान
-नयी कार्यकारिणी गठित, भविष्य के कार्यक्रमों पर हुआ विचार-विमर्श

सेहत टाइम्स
लखनऊ। हम अगर लेजर की किरणों की भांति बनेंगे तो फिर किसी भी बाधा की दीवार को भेदना मुश्किल नहीं होगा। लेजर (Light Amplification by the Stimulated Emission of Radiation) रेडियेशन की किरणें जब समूह का रूप ले लेती हैं तो ठोस चीज को भी पार कर जाती हैं, मेरा यह मत है कि हमें भी इसी सिद्धांत पर चलना चाहिए। ये विचार नव वर्ष चेतना समिति के अध्यक्ष डॉ गिरीश गुप्ता ने 29 सितम्बर को आयोजित समिति की बैठक में व्यक्त किये। ज्ञात हो नव वर्ष चेतना समिति पिछले 16 वर्षों से भारतीय विक्रमी नवसंवत्सर मनाने की चेतना जन-जन में जगाने के कार्य में लगी है।
समिति के सचिव डॉ सुनील अग्रवाल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि अलीगंज में गौरांग क्लीनिक एंड सेटर फॉर होम्योपैथिक रिसर्च परिसर स्थित समिति के कार्यालय पर सम्पन्न इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर लोगों को जोड़ने तथा अगले नव संवत्सर के मौके पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय वार्षिक समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में पांच नये सदस्यों के समिति में शामिल होने की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
नयी कार्यकारिणी
उन्होंने बताया कि 2026-27 के लिए नयी कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक रेखा त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ गिरीश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह, उपाध्यक्ष (सात) डॉ रंजना द्विवेदी, अजय सक्सेना, राधेश्याम सचदेवा, पुनीता अवस्थी, सुमित तिवारी, सुधीर हलवासिया, शिवा सिंह, संगठन सचिव (दो) भुवनेश्वर वर्मा, डॉ अजय सिंह कुशवाहा, सचिव डॉ सुनील कुमार अग्रवाल, सह सचिव (दो) एस० के० त्रिपाठी, प्रियंका सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष डॉ० हरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष एवं वित्तीय सलाहकार सीए दीपक अग्रवाल, संपर्क प्रमुख शेषनाथ सिंह, कार्यालय प्रभारी कमलेन्द्र मोहन, कार्यकारिणी सदस्य (आठ) अरुण कुमार मिश्रा, रघुराज, सत्या पाठक, प्रो० रीना गुप्ता, तेज नारायण पाण्डेय, विनोद अग्रवाल, कंचन शुक्ला, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी- प्रिंट मीडिया भारत सिंह, मीडिया प्रभारी–डिजिटल मीडिया धर्मेन्द्र सक्सेना, संपादक मण्डल : परामर्शदाता निवेदिता रस्तोगी, सम्पादक गुंजन अग्रवाल, उप सम्पादक (तीन) डॉ संगीता शुक्ला, अरुण कुमार दीक्षित, हरि प्रकाश अग्रवाल, सह संपादक (दो) मुदित मित्तल, निशांत सिंह, जिला संयोजक (तीन) राम स्वरूप यादव (बाराबंकी), मुदित सिंघल (बिसवां), वेद स्वरुप त्रिवेदी (उन्नाव) शामिल हैं।

मधु राय को दी श्रद्धांजलि
बैठक में समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ एससी राय की पत्नी मधु राय, जिनका निधन बीती 14 सितम्बर, 2026 को हुआ था, को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, तत्पश्चात समिति ने उनके निवास पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की व पुत्र संदीप सक्सेना से मिलकर शोक जताया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times