Thursday , October 19 2023

इप्‍सेफ ने दी लालजी टंडन को श्रद्धांजलि

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी मित्र की अध्यक्षता में हुई.। बैठक में देशभर के कर्मचारियों की ओर से मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के सचान, शशि कुमार मिश्र, अतुल मिश्रा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता सुनील यादव उपस्थित रहे।

यह जानकारी देते हुए यहां जारी विज्ञप्ति में बी पी मिश्रा ने बताया कि श्री टंडन से उनके लगभग 40 वर्ष से व्यक्तिगत संबंध थे। जब वे बिहार के राज्यपाल थे तो पटना राजभवन में इप्सेफ के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की थी, जिसमें बिहार के कर्मचारी नेता अमरेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कर्मचारी नेताओं ने राज्यपाल के पद पर आसीन होने के लिए बधाई दी थी।

श्री टंडन लखनऊ में मंत्री के रूप में कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने को वरीयता देते थे। कर्मचारियों के लिए हमेशा उनके दरवाजे खुले रहते थे। कर्मचारियों की समस्याओं पर उन्होंने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कई बार मुलाकात कराई थी। अटल बिहारी भी कर्मचारियों के प्रति अपनी हमदर्दी रखते थे। कर्मचारी उनका सम्मान करते थे। श्री टंडन की मृत्यु से देशभर के कर्मचारियों को बड़ा कष्ट हुआ है और उन्होंने अपना संरक्षक खो दिया।

बैठक में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी धर्मपत्नी, बेटे एवं समस्त परिवार को इस वर्तमान दुख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें प्रार्थना की गई।