Wednesday , October 11 2023

इप्‍सेफ ने पूर्व राज्‍यपाल मोती लाल वोरा को दी श्रद्धांजलि

-वर्चुअल मीटिंग के माध्‍यम से जुड़े पदाधिकारियों ने याद किये वोरा के कार्य

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस एंप्लाइज फेडरेशन (इप्‍सेफ) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए उन्‍हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इप्‍सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा, उपाध्यक्ष एस बी सिंह मध्यप्रदेश एवं महामंत्री प्रेमचंद ने इप्सेफ के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करके उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर देशभर के कर्मचारी परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की क्षमता दे। 

वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय सचिव अतुल मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ के के सचान, शशि कुमार मिश्रा, सुनील यादव एवं सुरेश रावत उपस्थित थे। वी पी मिश्र ने बताया उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में राष्ट्रपति शासन में प्रदेश के कर्मचारियों के साथ पारिवारिक संबंध रहे थे और कर्मचारियों की समस्याओं पर बड़े-बड़े फैसले हुए उनके कार्यकाल में शासन व कर्मचारियों के बीच सामंजस्य था।