-व्यापारी पर सख्ती कर महंगाई बढ़ने से रोके सरकार

सेहत टाइम्स
लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री से पुरजोर मांग की है कि देश में निरंतर बढ़ रही भीषण महंगाई को देखते हुए 1 जुलाई से देय महंगाई भत्ते को संशोधित 5% की दर से स्वीकृत करें।
श्री मिश्रा ने खेद व्यक्त किया कि सब्जी ,रोटी ,तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री ,गैस ,डीजल ,पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है।
सरकारी मेहनतकश कर्मचारी को अपने परिवार का चलाना कठिन होता जा रहा है, इसलिए कर्मचारियों की आर्थिक क्षतिपूर्ति के लिए 5% महंगाई भत्ते बढ़ाए जाने की मांग की है।
इप्सेफ ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि व्यापारियों पर सख्ती कर बढ़ती कीमतें रोकें। ऐसा लगता है कि थोक व्यापारियों पर सरकार का अंकुश समाप्त हो गया है। सामानों की होल्डिंग करके वह मन चाहे दाम पर बेच रहे हैं और सरकार मौन है। इससे जनमानस नाराज होता जा रहा है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times