Monday , October 19 2026

अंतर्राष्‍ट्रीय वैश्‍य फेडरेशन ने आयोजित किया समरसता तहरी भोज

-डॉ शाश्‍वत विद्याधर को किया गया सम्‍मानित

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन लखनऊ महानगर के तत्वावधान में लल्लू मल्ल घाट डालीगंज पर समरसता तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि विधायक व अंतर्राष्‍ट्रीय वैश्‍य फेडरेशन के अध्‍यक्ष डॉ नीरज बोरा थे। इस मौके पर आमंत्रित किये गये चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक डॉ शाश्‍वत विद्याधर सहित अन्‍य गणमान्‍यजनों को सम्‍मानि‍त भी किया गया। सम्‍मानित किये जाने पर डॉ शाश्‍वत ने आभार जताया। अंतर्राष्‍ट्री वैश्‍य फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश गुलहरे एवं अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।