-कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री से मिला

सेहत टाइम्स
लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष वीपी मिश्र के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मिला।
यह जानकारी देते हुए महासचिव शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं जिसमें स्थानांतरण नीति के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
श्री मिश्र ने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि परिषद के जनपद अध्यक्ष/ मंत्री एवं संबंधित संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री के स्थानांतरण न किए जाएं क्योंकि कर्मचारी संगठनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा संगठनों की मांगों पर बैठक करके उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय कराएं। श्री पाठक ने मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि संगठनों के पदाधिकारियों के स्थानांतरण न करने के लिए उन्होंने प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को निर्देशित किया है कि मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ तत्काल बैठक करके कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक-दो दिन में मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ स्वयं बैठक करके सभी समस्याओं का सकारात्मक निर्णय करके आपसी सद्भाव बनाए रखेंगे।
उपमुख्यमंत्री द्वारा हुई वार्ता से संतुष्ट होकर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रतिनिधिमंडल में वीपी मिश्रा, शशि कुमार मिश्र महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश पांडे, सुरेश कुमार रावत, अतुल मिश्रा महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शामिल थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times