-संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

सेहत टाइम्स
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नर्स मेंटर के पद पर कार्यरत 33 महिला कार्मिकों की 31.03.2024 को समाप्त की गयीं सेवाओं के बाद उनकी दूसरे पदों पर समायोजन की मांग को लेकर आज 3 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय के साथ ही उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर भेंट की।

यह जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने कार्मिकों के समायोजन के लिए मिशन निदेशक को निर्देशित किया है।
ज्ञात हो नर्स मेंटर के पद पर कार्यरत लगभग 33 संविदा कार्मिकों की बीती 31 मार्च 2024 को सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश सचिव प्रवीण यादव, जिला अध्यक्ष लखनऊ डा अभयानंद, जिला महामंत्री लखनऊ संजय वर्मा तथा विभिन्न जनपदों से नर्स मेंटर उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times