झांसी में पति-पत्नी के बीच विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में जिस पति की लम्बी आयु के लिए पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था, उसी पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बारे में जिसने भी सुना उसका दिल दहल गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार झांसी के दतिया गेट बाहर कॉलोनी में करवाचौथ के दिन पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्याकर एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। पत्नी ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा हुआ था. वह करवाचौथ के पूजन की तैयारी कर रही थी। उसे क्या मालूम था कि जिस पति के लिए लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है, वही उसे मौत के घाट उतार देखा।
झांसी के दतिया गेट के पास कॉलोनी में आरोपी सुरेश कुशवाहा अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी रूबी शाम के होने वाले पूजन की तैयारियां कर रही थी। इसी बीच पति सुरेश और पत्नी रूबी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि पति सुरेश ने आवेग में आकर अपनी पत्नी रूबी को गेंती मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी पति सुरेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच जांच में जुटी है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times