Monday , August 31 2026

277वें युगऋषि वांग्मय साहित्य की स्थापना

 

 

 

 

लखनऊ. गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत रजत डिग्री कालेज ऑफ़ एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चन्दनपुर अम्बेडकरनगर उ0प्र0 के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 70 खण्डों का वांग्मय साहित्य की स्थापित किया गया।  यह वांग्मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय  कार्यकर्ता डॉ. प्रीती गुप्ता ने संस्थान के पुस्तकालय को भेंट किया।

 

 

इस अवसर पर वांग्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने अपने विचार रखते हुए वांग्मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘‘विचार क्रान्ति अभियान ज्ञान यज्ञ युग धर्म है।’’ श्री शर्मा ने कहा कि इस वर्ष के अन्त तक 301 पुस्तकालयों में ऋषि वांग्मय का लक्ष्य निर्धारित है।

 

इस अवसर पर वी0के0 गुप्ता, आर0 के0 चैहान, उमानन्द शर्मा, डॉ. प्रीती गुप्ता, सुश्री नन्दनी गुप्ता, संस्थान के चेयरमैंन डॉ. आर0जे0 सिंह रजत, संकाय सदस्य के अतिरिक्त छात्र-छात्रायें मौजूद थे।