Tuesday , September 1 2026

स्वास्थ्य विभाग में ई निविदा / ई-खरीद व्यवस्था लागू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों, उपकरणों, मशीनों तथा संयंत्रों के खरीद हेतु ई-प्रोक्योरमेंट/ई-टेण्डरिंग व्यवस्था लागू कर दी है। इसके अलावा विभाग द्वारा कराये जाने वाले निर्माण कार्य भी ई-टेण्डरिंग के माध्यम से होंगे।
यह जानकारी सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वी हेकाली झिमोमी ने दी। उन्होंने बताया कि ई-प्रोक्योरमेंट/ई-टेण्डरिंग व्यवस्था लागू होने से दवाइयों एवं उपकरणों आदि की खरीद में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होंगी। साथ ही दवाइयां एवं आवश्यक उपकरण भी समय से खरीदे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब विभाग में नये निर्माण कार्य भी इसी व्यवस्था के तहत कराये जाएंगे।