-सचिव पद पर डॉ विवेक सिंह के साथ ही पूरी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी घोषित

सेहत टाइम्स
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में 10 और 11 अप्रैल को आयोजित फैकल्टी फोरम चुनावों के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। इसके अनुसार डॉ. मोहन गुर्जर, प्रोफेसर, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग को अध्यक्ष चुना गया है। इन चुनावों में संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, कुल 141 वोट डाले गए, जिनमें से एक वोट अमान्य घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी, प्रो उत्तम सिंह ने परिणामों की औपचारिक रूप से घोषणा की। अध्यक्ष डॉ मोहन गुर्जर के साथ ही सचिव पद पर रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. विवेक सिंह (निर्विरोध निर्वाचित), कोषाध्यक्ष पद पर बाल शल्य चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. विजय दत्त उपाध्याय (निर्विरोध निर्वाचित) हुए हैं।
इनके अतिरिक्त सदस्य कार्यकारिणी के पदों पर बायोस्टैटिस्टिक्स और हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर मिश्रा, एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रुद्राशीष हलदर, रेडियोथेरेपी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीता लाल, प्रोफेसर डॉ. नवीन गर्ग, नेत्र विज्ञान विभाग की डॉ. रचना अग्रवाल तथा न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ.अनंत मेहरोत्रा शामिल हैं।
निदेशक प्रोफेसर आर के धीमन ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम संस्थान के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी। संकाय सदस्यों ने टीम से शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने, संकाय कल्याण को बढ़ावा देने और समग्र संस्थागत विकास में योगदान देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times