वर्तमान डीन डॉ शादाब मोहम्मद का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

सेहत टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के दंत संकाय विभाग के नये अधिष्ठाता डॉ अनिल चन्द्रा होंगे। इनकी कार्यअवधि तीन साल के लिए होगी। डॉ अनिल का मनोनयन प्रो0 शादाब मोहम्मद के स्थान पर किया गया है। डॉ शादाब की अधिष्ठाता पद की कार्यअवधि आगामी 10 नवंबर को समाप्त हो रही है।
केजीएमयू के मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट द्वारा वरिष्ठता के आधार पर डॉ अनिल चन्द्रा को दंत संकाय का नया अधिष्ठाता मनोनीत किया गया है।
अधिष्ठाता के पद पर नियुक्ति 3 वर्षो के लिए होती है और उसके पश्चात वरिष्ठता के आधार पर नए अधिष्ठाता को मनोनीत किया जाता है। डॉ अनिल चन्द्रा को 10 नवंबर 2019 से 9 नवंबर 2022 तक के लिए अधिष्ठाता के पद पर मनोनीत किया गया है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times