Friday , October 20 2023

फूलों की होली के साथ मनाया गया चित्रगुप्‍त होली उत्‍सव

-कायस्‍थ फाउंडेशन ट्रस्‍ट ने 15 लोगों को दिया कायस्‍थ रत्‍न सम्‍मान

-ट्रस्‍ट ने दिया नारा जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारीअब कायस्थों की बारी

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट लक्ष्मण नगरी में ब्रज की तर्ज़ पर भगवान श्री चित्रगुप्त होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका आयोजन कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्‍ट द्वारा किया गया था। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम राधा कृष्ण की प्रस्तुति के साथ फूलों की होली के साथ भक्ति भाव से उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त होली उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, हास्य कविताओं, फूलों की होली के साथ मनाया गया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 महानुभावों को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्‍ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज से अपील की कि सभी मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करायें।

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने सभी को होली की बधाई दी और कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त धाम हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है, जहां पर आप सबकी उपस्थिति कायस्थों की एकता का परिचायक है, कायस्थ राष्‍ट्रवादी होता है, वह व्यक्तिगत स्वार्थ से हटकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करता है। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्‍ट ने नारा भी दिया है जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी, अब कायस्थों की बारी।

भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी मां गोमती की आरती हुई। नीरज शुक्ल द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त व होली पर भजनों की प्रस्तुति दी गई एवम क्यूट कान्हा ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण के फूलों की होली ने समस्त भक्तों को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कीर्ति चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, संदीप श्रीवास्तव मंत्री, मनोज सिंगर संयुक्त मंत्री मनोहर श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, वैवाहिक प्रमुख स्वराज कृष्ण, लीला, रंजना श्रीवास्तव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट से न्यायमूर्ति उमेश चंद्र श्रीवास्तव, हृदय नारायण श्रीवास्तव, डॉ सारस्वत वर्मा, कीर्ति चौधरी, डॉ पायल सक्सेना, मिहिर श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट समेत 15 महानुभावों को कायस्थ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.