Saturday , November 14 2026

प्रो राजेन्द्र प्रसाद की मेडिकल सेवाओं की गोल्डेन जुबिली का सेलीब्रेशन नेशनल चेस्ट समिट 2026 से

-प्रथम प्रो राजेन्द्र प्रसाद चेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित होंगे प्रो वीके जैन

-15 नवम्बर को आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ

सेहत टाइम्स

लखनऊ। पल्मोनरी विशेषज्ञ पद्मश्री प्रो राजेन्द्र प्रसाद के चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के 50 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर को राजधानी लखनऊ में नेशनल चेस्ट समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन चेस्ट केयर एंड रिसर्च सोसाइ‌टी ‌द्वारा, नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया) के उत्तर प्रदेश राज्य चैप्टर, उत्तर प्रदेश ट्यूबरकुलोसिस एसोसिएशन, इंडियन कैंसर सोसाइटी (उत्तर प्रदेश शाखा) और एराज लखनऊ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एरा यूनिवर्सिटी, लखनऊ के श्वसन चिकित्सा विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों द्वारा देते हुए बताया गया कि चेस्ट केयर एंड रिसर्च सोसाइ‌टी इसी वर्ष से श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रो राजेन्द्र प्रसाद चेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड शुरू कर रही है। कॉन्फ्रेंस में प्रथम प्रो राजेन्द्र प्रसाद चेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रो. वी. के. जैन, पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, श्वसन चिकित्सा विभाग, एस. पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर को प्रदान किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल चेस्ट समिट 2026 के आयोजन मंडल के चेयरमैन प्रो राजेन्द्र प्रसाद, सेक्रेटरी जनरल प्रो निखिल गुप्ता, सेक्रेटरी जनरल डॉ टीपी सिंह, सेक्रेटरी जनरल डॉ आनन्द वर्मा तथा को ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ हर्षिता रानी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि 

कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि उद्‌घाटन समारोह सायं 7:30 बजे प्रारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे तथा विशिष्ट अतिथि कुलपति केजीएमयू प‌द्मश्री प्रो सोनिया नित्यानंद होंगी।  समारोह की अध्यक्षता नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया) के अध्यक्ष प‌द्मश्री प्रो. दिगंबर बेहरा करेंगे।

आयोेजकों ने बताया कि नेशनल चेस्ट समिट 2026 में भारत एवं विदेशों से 300 से अधिक चिकित्सकों के भाग लेने की संभावना है। इस समिट में प्रो. राजेन्द्र प्रसाद के कई प्रतिष्ठित पूर्व वि‌द्यार्थी भी एक साथ आएंगे, जो वर्तमान में विश्व के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं, जिनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, दुबई तथा कतर शामिल हैं। उनकी सहभागिता इस समिट को शैक्षणिक Lucknow आदान-प्रदान, व्यावसायिक संपर्क तथा विश्वभर के सहकर्मियों एवं पूर्व विद्यार्थियों से पुनः जुड़ने का एक यादगार अवसर बनाएगी।