Saturday , October 14 2023

मीडिया पर महाराष्‍ट्र सरकार के दमनकारी रवैये के खिलाफ लखनऊ में भाजपा का कैंडिल मार्च

-भाजपा लखनऊ महानगर की विभिन्‍न इकाइयों के लोग हुए शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस / मीडिया के ऊपर महाराष्ट्र सरकार एवं कांग्रेस द्वारा की जा रही दमनकारी बदले की कार्यवाही की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि बदले की भावना से प्रेरित होकर वरिष्ठ मीडिया संपादक अर्नव गोस्वामी को पुराने मुकदमे में जिसको महाराष्ट्र पुलिस बंद कर चुकी थी को पुनः जांच  खोल कर उसी मुकदमे में बिना किसी नोटिस के आतंकवादियो जैसा व्यवहार कर गिरिफ्तार किया गया जो निंदनीय है।

इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओ बी सी मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय से गांधी प्रतिमा हजरतगंज तक कैंडिल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने हाथो में मोमबत्तियां लिए हुए ” लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस/ मीडिया पर हमला बंद करो बंद करो”  “महाराष्ट्र सरकार  हाय हाय” ” “अर्नव गोस्वामी को रिहा करो रिहा करो” जैसे नारे लगा रहे थे।

कैंडिल मार्च में महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, जया शुक्ला, राकेश सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री दीप प्रकाश, सौरभ शुक्ला, अनुराग मिश्रा, हर्ष शुक्ला मोनू, संजय मिश्रा, महिला महामंत्री नीलम सिंह, अनीता सिंह, आंनद गुप्ता, सरबजीत सिंह, संजय गुप्ता सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।